सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
नैनीताल: उत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से स्थानांतरित करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें हाई कोर्ट शिफ्टिंग के लिए जनमत संग्रह कराने की बात कही गई थी।
मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने स्पष्ट किया कि जनमत संग्रह कराना न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। अदालत ने कहा कि हाई कोर्ट के स्थानांतरण और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे के मुद्दों का समाधान प्रशासनिक स्तर पर राज्य सरकार और हाई कोर्ट के आपसी समन्वय से किया जाना चाहिए।
सुनवाई के दौरान उत्तराखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में नए हाई कोर्ट परिसर के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर ली गई है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिए कि भूमि से संबंधित सभी आवश्यक स्वीकृतियां और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) छह सप्ताह के भीतर पूरे किए जाएं।
यह मामला हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद नए हाई कोर्ट परिसर की प्रक्रिया प्रशासनिक स्तर पर आगे बढ़ेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
No Previous Post
-
Next Post
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
Latest Newst
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
-
NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
-
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश

Leave A Reply