Date Filter

Uttarakhand

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के पहले चरण के पूरा होने के बाद 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में हुई इस प्रक्रिया के बाद 71,33,785 मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में शामिल किए गए हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 11,733 से बढ़कर 12,543 हो गई है। 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित होगी।

उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट सूची में शामिल करीब 19 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में विसंगतियां मिली हैं, जिनके लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे और विभिन्न स्तरों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से बीएलओ या ECINet ऐप पर आवेदन कर सकते हैं। वहीं फॉर्म-7 से नाम हटाने और फॉर्म-8 से संशोधन कराया जा सकता है। फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के साथ घोषणा पत्र (एनेक्सचर-4) देना अनिवार्य होगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
  • NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
  • SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Stay Connected With Us

Subscribe Us