पिथौरागढ में चट्टान के नीचे दबा वाहन, नौ लोगों के मारे जाने की आशंका
रविवार दोपहर पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो कैंपर दब गया। इस दर्दनाक हादसे में चालक सहित नौ लोगों की दबकर दर्दनाक मौत की आशंका जताई जा रही हैं। सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ जिस स्थान पर घटना हुई है, वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है। बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग सड़क आवाजाही के लिहाज से खतरनाक है। इस सड़क पर कम से कम 50 स्थान ऐसे हैं जहां से सुरक्षित निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चंपावत में सरकारी अस्पतालों के ‘स्वास्थ्य’ का सचिव ने किया निरीक्षण
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply