टिहरी में लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

file_000000007a4482089a4467db750facfa

टिहरी गढ़वाल: नरेंद्रनगर पुलिस ने बंद मकान में हुई लाखों रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के सभी आभूषण और हिमाचल प्रदेश से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जम्मू रवाना की गई है।

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस ने जांच के दौरान 1100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को नरेंद्रनगर निवासी सौरभ धमान्दा के बंद मकान का ताला तोड़कर सोने के आभूषण चोरी किए गए थे। 20 सितंबर को नटराज चौक के पास छोड़ी गई मोटरसाइकिल लेने पहुंचे शहनवाज और जाहिद उर्फ अतीक को देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी के सभी आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, देहरादून और टिहरी में दर्ज कई आपराधिक मामलों से संबंध रहा है। फरार आरोपी मौहम्मद रफीक की तलाश जारी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो