पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी के विरोध में देहरादून में भाजपा का प्रदर्शन

1200-675-27959832-thumbnail-16x9-cm-hdami

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने खरगे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपने बयान से संस्कार और मर्यादाओं को तार-तार किया है। उन्होंने उत्तराखंड के मान-सम्मान और स्वाभिमान से समझौता न करने की बात भी कही।

देहरादून में खरगे का पुतला दहन

खरगे के बयान के विरोध में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में देहरादून में प्रदर्शन किया गया। भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं ने लैंसडाउन चौक पर खरगे का पुतला दहन कर कांग्रेस से माफी की मांग की।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद किसी के माता-पिता के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने भी खरगे के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कांग्रेस पर चुनावी हार से बौखलाने का आरोप लगाया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love