Date Filter

News

गैरसैंण मे विधानसभा सत्र न कराए जाने के हिमायती नेता, उत्तराखंड विरोधी : रविंद्र आनंद

आरटीआई के ज़रिए इस साल फ़रवरी के महीने में विधानसभा का सत्र गैरसैंण में न कराए जाने के पक्ष में 24 विधायकों के नामों का आरटीआई के ज़रिए खुलासा हुआ है।

मंडी समिति देहरादून के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने
लिखित पत्र को सार्वजनिक करते हुए कहा कि 26 फरवरी 2024 को विधानसभा देहरादून के बाहर किए गए प्रदर्शन के उपरांत उन्होंने गैरसैंण में सत्र न कराए जाने वाले विधायकों एवं माननीय के नाम के खुलासे के लिए विधानसभा कार्यालय में आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी परंतु प्रथम आरटीआई में जानकारी न देते हुए तथ्यों को छुपाने का प्रयास किया गया।

तदुपरांत रविंद्र ने अपील मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय में आरटीआई लगाकर के उक्त नाम को सार्वजनिक किए जाने को लेकर एक पत्र प्रेषित किया, जिसके जवाब में मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई जिसमें केवल 24 विधायकों के नाम का ही खुलासा किया गया।

सूत्रों के अनुसार कुल 38 विधायकों मंत्रियों एवं माननीयों के नाम इस पत्र में शामिल थे लेकिन सरकार के इशारे पर 14 माननीयों के नाम अभी भी छुपाए जा रहे हैं। रविंद्र ने कहा कहीं इन 14 नाम में स्वयं  मुख्यमंत्री जी का नाम शामिल तो नहीं है या कहीं इसमें विधानसभा अध्यक्ष का नाम शामिल तो नहीं है और वह कौन से मंत्री हैं जिनके नाम छुपाए जा रहे हैं ?

रविंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता के पैसे से बने गैरसैंण विधानसभा भवन में जो विधायक, मंत्री सत्र नहीं कराना चाहते वे उत्तराखंड की जनता के हितैषी नहीं हो सकते, वे उत्तराखंड की जनता के विरोधी हैं वे उत्तराखंड विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड का निर्माण हुआ था तो सभी जानते थे कि यह पहाड़ी क्षेत्र है और पहाड़ के विकास के लिए ही पृथक राज्य की मांग उठी एवं आंदोलन के बाद राज्य बना परंतु विधायकों ने पहाड़ से पलायन कर देहरादून में अपने आवास निवास बना लिए एवं अपने बच्चों का लालन-पालन एवं ब्याह शादी आदि भी यही करने तक सीमित रह गए।

आनंद ने कहा जो मंत्री, विधायक पहाड़ों में बर्फ और ठंड का हवाला देते हुए वहाँ पर जाने से डर रहे हैं अपने आप को पहाड़ी कहलवाने के लायक नहीं है उनको स्वयं को पहाड़ी नहीं कहना चाहिए क्योंकि असली पहाड़ी वह होता है जो पहाड़ में पैदा हुआ हो जिसे ठंड बर्फ आदि की आदत हो जो इससे डर कर मैदानी क्षेत्र में ना जाकर बस जाए।उन्होंने कहा पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले मंत्री ,विधायक वही है जिन्होंने पलायन रोकने की बात कही जो स्वयं खुद पहाड़ नहीं चढ़ना चाहते वो पहाड़ों से पलायन रोकने की बात कैसे कर सकते हैं इन लोगों को पहाड़ विरोधी ना कहा जाए तो क्या कहा जाए यह लोग कभी भी पहाड़ के हितैषी नहीं हो सकते पलायन रोकने और पहाड़ का विकास करने जैसी बातें इन लोगों के मुंह से खोखली लगती है।

रविंद्र ने कहा कि वह पहाड़ की पीड़ा को भली बाती समझते हैं एवं जल जंगल जमीन की लड़ाई सदैव लड़ते रहेंगे चाहे इसके लिए उन्हें किसी के भी विरुद्ध क्यों न जाना पड़े उन्होंने कहा कि यदि इसके लिए उन्हें उग्र आंदोलन भी करने पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us