Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा हुई डिजिटल, मुख्यमंत्री धामी ने किया NeVA एप्लीकेशन का लोकार्पण

उत्तराखंड विधानसभा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण की उपस्थिति में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) का शुभारंभ किया। इस बार का बजट सत्र पूरी तरह पेपरलेस होगा और डिजिटल तकनीक के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

उत्तराखंड में ई-विधानसभा प्रणाली अपनाई गई है, जिससे विधानसभा कार्यों को डिजिटल और पेपरलेस बनाया जा सके। इस तकनीक के जरिए अब विधायकों को कार्यसूची, प्रश्नोत्तर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। इसके लिए विधानसभा में विधायकों की टेबल पर टैबलेट लगाए गए हैं, जिससे सभी जानकारी डिजिटल रूप से आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।

इस कदम से न केवल कागज की खपत कम होगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि विधानसभा की कार्यवाही भी अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री धामी ने इसे डिजिटल उत्तराखंड की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और उम्मीद जताई कि इससे विधानसभा की कार्यप्रणाली और अधिक आधुनिक और सुगम बनेगी।

NeVA एप्लीकेशन के जरिए उत्तराखंड डिजिटल विधानसभा की ओर बढ़ने वाला देश का प्रमुख राज्य बन गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में नई तकनीक का समावेश होगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सुलभ बनाया जा सकेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us