Date Filter

Uttarakhand

वनाग्नि में झुलसी महिला की अस्पताल में मौत



वनाग्नि में झुलसी महिला की उपचार के दौरान देहरादून के निजि अस्पताल में मौत हो गयी। सात तारीख को जंगल की आग में झुलसी महिला को श्रीनगर गढ़वाल के बेस अस्पताल में बर्न यूनिट ना होने के चलते महिला को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेष ले जाया गया। बेड ना होने के चलते बाद में महिला को देहरादून के अस्पताल भर्ती किया गया। बुरी तरह झुलसने और समय पर सही इलाज नहीं मिलने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया है।

इस मामले में वन विभाग का कहना है कि उन्हें 9 मई को घटना की जानकारी प्राप्त हुई। अब महिला के परिवार को मुआवजा राशि देने की कार्रवाही शुरू कर दी गयी है।
जंगल की आग से झुलसी ब्लॉक कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत मणजूली की कांति देवी (62) पत्नी विजय सिंह ने देहरादून में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला के पुत्र मस्तान सिंह ने बताया कि उनकी माता 7 मई को गांव के पास के जंगल में चारापत्ती लेने गई थीं। इसी दौरान तेज हवा चलने से जंगल की आग वहां तक पहुंच गई। आग की चपेट में आकर वह झुलस गईं।

शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कांति देवी को बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। वह करीब 85 प्रतिशत तक झुलस गई थीं। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया था। लेकिन वहां बेड न मिलने पर उन्हें देहरादून अस्पताल ले गए। जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में खाखरा रेंज के रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि 9 मई को ग्राम प्रधान के माध्यम से उन्हें घटना की जानकारी मिली थी। जब वे महिला का हाल जानने अस्पताल पहुंचे तो महिला को देहरादून भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि घटना के सम्बंध में जाँच की जा रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us