Date Filter

Science

देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून में निर्माणाधीन देश की पांचवीं साइंस सिटी का प्रदेशभर के स्कूली विद्यार्थियों को नियमित भ्रमण कराया जाए, ताकि उनमें वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित हो सके।

सोमवार को आईआरडीटी सभागार में पायनियर समाचार पत्र समूह और यूकॉस्ट द्वारा आयोजित "Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन और सेमीकंडक्टर जैसी आधुनिक तकनीकें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यटन और आपदा प्रबंधन सहित कई क्षेत्रों में बदलाव ला रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार उत्तराखंड की पहली विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति लागू कर चुकी है। साथ ही साइंस एंड इनोवेशन सेंटर, स्टेम लैब्स, लैब्स ऑन व्हील्स, डिजिटल लाइब्रेरी, पेटेंट इन्फॉर्मेशन सेंटर और स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में भी वैश्विक पहचान दिलाना है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
  • उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
  • निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

Stay Connected With Us

Subscribe Us