Date Filter

Uttarakhand

1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना

नैनीताल: पर्यटकों की सुविधा और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से नैनीताल प्रशासन ने माल रोड को `नो हॉर्निंग जोन` घोषित कर दिया है। 1 अगस्त से माल रोड पर किसी भी वाहन का हॉर्न बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बताया कि माल रोड पर अत्यधिक शोर के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को असुविधा होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग इस व्यवस्था से परिचित हैं, जबकि बाहरी पर्यटकों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में लोगों को नियमों की जानकारी देने पर जोर रहेगा, लेकिन लगातार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि आदेश के प्रभावी अनुपालन के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, एसडीएम नवाजिश खलीक ने कहा कि माल रोड क्षेत्र में `नो हॉर्निंग जोन` को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us