उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे चरण के तहत 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने इसे मतदाताओं को डराने की कोशिश बताते हुए पश्चिम बंगाल मॉडल जैसा कदम करार दिया है, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे निर्वाचन आयोग की नियमित प्रक्रिया बताया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, 71.33 लाख मतदाताओं वाली ड्राफ्ट सूची में 19,04,380 मतदाताओं के विवरण में विभिन्न विसंगतियां मिली हैं। इन्हीं त्रुटियों के सत्यापन और सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। सुनवाई के लिए न्याय पंचायत स्तर पर क्लस्टर कैंप और मैदानी क्षेत्रों में तहसील, नगर निगम, नगर पंचायत व वार्ड स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे।
निर्वाचन आयोग ने बताया कि नोटिस आयु अंतर, संबंधियों के विवरण, नाम संबंधी त्रुटियों और अन्य रिकॉर्ड संबंधी विसंगतियों के आधार पर जारी किए गए हैं।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने आरोप लगाया कि नोटिस के जरिए मतदाताओं में भय पैदा किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक सामान्य प्रक्रिया है और इसका उद्देश्य केवल अपात्र या गलत प्रविष्टियों को हटाकर सूची को सही और पारदर्शी बनाना है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
Latest Newst
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun

Leave A Reply