Date Filter

Uttarakhand

सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार

देहरादून: प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा 29 व 30 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बंद सड़कों को शीघ्र खोलने, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा बिजली, पेयजल और संचार सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने हेली सेवाओं को भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर दुर्गम और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। साथ ही जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहकर स्थिति की निगरानी करने तथा हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

उधर, आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 जुलाई को प्रदेश के कई जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रियों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
  • दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
  • Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
  • उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार

Stay Connected With Us

Subscribe Us