रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की में विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता मेहनत, अनुशासन और संस्कार का परिणाम है और यही गुण उन्हें भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
मुख्यमंत्री ने विद्या भारती के शिक्षा एवं संस्कार मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि संगठन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति पर आधारित शिक्षा के माध्यम से देशभर में लाखों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में विद्या भारती के 562 विद्यालयों में करीब सवा लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू कर शिक्षा को आधुनिक और रोजगारपरक बनाया है। स्मार्ट क्लास, आईटी लैब, छात्रावास, मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना और `कौशलम्` जैसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं। साथ ही नकल विरोधी कानून और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण भी किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
Latest Newst
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार
-
उत्तराखंड में पुलिस, फायर और मेडिकल मदद अब एक ही नंबर 112 पर
-
निर्माण श्रमिकों के लिए धामी सरकार की बड़ी पहल, कई नई योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद और दिल्ली प्रदर्शन पर बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

Leave A Reply