Date Filter

Crime

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद

गोपेश्वर/देहरादून: बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी को जांच के दौरान अहम सुराग मिले हैं। मुख्य आरोपित और बीकेटीसी के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल के बदरीनाथ स्थित आवास से भगवान नारायण की चांदी की मूर्ति, चांदी का नाग, नेपाली करेंसी, चांदी के सिक्के और ₹500 के नोट बरामद किए गए हैं।

गुरुवार को एसआईटी ने देहरादून स्थित बीकेटीसी कार्यालय में नौटियाल के कक्ष की भी तलाशी ली, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला। जांच के दौरान उसके घर से दो प्लॉटों के दस्तावेज, तीन बैंक खातों की जानकारी, पैन और आधार कार्ड भी मिले हैं। डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि रिमांड अवधि पूरी होने पर शुक्रवार को नौटियाल को चमोली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस बीच, भैरव सेना के पदाधिकारियों के बयान दर्ज किए गए हैं, जबकि जांच समिति के सामने बयान देने वाले मंदिर कर्मचारियों ने भी कई अहम जानकारियां साझा की हैं। वहीं, गायब 32 दिनों की सीसीटीवी फुटेज रिकवर करने के लिए एसआईटी ने डीवीआर को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेज दिया है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इससे मामले के कई अहम राज सामने आ सकते हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us