Date Filter

Uttarakhand

राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत

देहरादून: राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के सभी प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू किया जाएगा। बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई और पिछली बैठक के निर्णयों का अनुमोदन भी किया गया।

बैठक में देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम, संकाय विकास कार्यक्रम, भारतीय ज्ञान प्रणाली, पीएम-ऊषा, निजी विश्वविद्यालय मॉडल अधिनियम और समर्थ पोर्टल के प्रभावी उपयोग सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही करियर एडवांसमेंट स्कीम, भारत दर्शन योजना, नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत, परीक्षा शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, महाविद्यालयों में एंटी ड्रग सेल के गठन और स्वायत्तशासी संस्थानों की शैक्षणिक एवं वित्तीय व्यवस्था से जुड़े प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई।

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि अब राज्य उच्च शिक्षा परिषद की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाएगी। आगामी छह माह में प्रत्येक विश्वविद्यालय में पांच और प्रत्येक महाविद्यालय में दो सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। 10 से 15 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें छात्र, शिक्षक और कर्मचारी भाग लेंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
  • उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
  • ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
  • Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
  • Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun

Stay Connected With Us

Subscribe Us