Date Filter

Uttarakhand

चारधाम यात्रा सुगम बनाने में सरकार असफल: यूकेडी



उत्तराखंड क्रान्ति दल ने आरोप लगाया कि इस वर्ष भी सरकार चार धाम यात्रा के नाम पर करोड़ों के बजट को खर्च करने के बावजूद भी यात्रा को सुगम बनाने में असफल रही है।

यूकेडी ने आरोप लगाया कि यात्रा को सुगम बनाना तो दूर यात्रा के पहले सप्ताह में ही कई यात्री अपनी जान गँवा चुके हैं। पार्टी प्रवक्ता किरन रावत ने कहा कि घंटों जाम में फंसे होने की वजह से यात्रियों को असुविधा हो रही है। उन्हें ना ही सुचारु पेयजल की व्यवस्था है तथा ना ही प्राथमिक चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। मई महीने में यात्रा का पीक टाइम होने की वजह से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होना लाज़िमी है लिहाज़ा सरकार को सही समय पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना चाहिए था।

रावत ने कहा अगले माह मानसून के दौरान लैंडस्लाइड की वजह से यात्रियों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यूकेडी ने सुझाव दिया कि सरकार को चार धाम यात्रा में हो रही दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इस पर विचार करके रणनीति बनानी चाहिए।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us