चारधाम पंजीकरण ना होने पर आत्महत्या की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ़्तार
ऑफ़लाइन पंजीकरण बंद होने के बावजूद अपने ग्राहकों को चार धाम यात्रा के लिए पंजीकृत कराने के लिए प्रशासन पर दबाव डालने के आरोप में एक टूर एजेंट को कथित तौर पर आत्महत्या की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने के बालापुर गांव निवासी रवि कुमार पांडे के रूप में की है। देहरादून पुलिस ने बताया कि आरोपी कुछ लोगों को चार धाम यात्रा कराने के बहाने ऋषिकेश लाया था। लेकिन तब तक चार धाम यात्रा के लिए ऑफ़लाइन पंजीकरण बंद हो चुका था और आरोपी अपने ग्राहकों के लिए पंजीकरण सुनिश्चित नहीं कर सका।
इसके बाद आरोपी ने अपने ग्राहकों के लिए चार धाम यात्रा पंजीकरण कराने की ज़िद्द को लेकर ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में आत्महत्या करने की धमकी देकर प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार आरोपी के कृत्य से घटनास्थल पर शांति भंग हुई। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ सीआरपीसी की संबंधित धारा के तहत चालान कर दिया।
बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। ग़ौरतलब है कि सोमवार को सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन को 31 मई तक स्थगित कर दिया जाए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था प्रभावी बने: धामी
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply