गौकशी के आरोपी टी-स्टेट में पुलिस मुठभेड़ में घायल
थाना प्रेमनगर के अन्तर्गत टी स्टेट में गौकशी की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा फायरिंग करने के बाद जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों पर गोली लगी। उसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बदमाशों के तीसरे साथी टेंपो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन बदमाश गौकशी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर मीठी बेरी टी स्टेट थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम ने एक विक्रम टेंपो की तलाशी लेने की कोशिश की। जिसपर बदमाशों ने टेंपो से उतरकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सुल्तान और फैसल निवासी बिजनौर को पैर में गोली लगी। जिसपर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही टेंपो चालक आरोपी असलम निवासी बिजनौर को भी गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि बदमाश 21 मई को रात में मीठी बेरी टी स्टेट में हुई गौकशी की घटना में शामिल थे। आज भी गौकशी करने के इरादे से आए थे। किन्तु पुलिस की सर्तकता के चलते वे वारदात को अंजाम देने में सफल नही हो पाए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे दो 315 बोर के तमंचे, जिंदा कारतूस, एक चापड़, एक चाकू बरामद किया है। पुलिस बदमाशों के खिलाफ आगे की कार्यवाही कर रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
श्रीनगर का आदमखोर गुलदार पिंजरे में कैद
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply