उत्तराखंड STF साइबर सेल ने ठग नाइजीरियन ‘डॉक्टर’ को गिरफ्तार किया
खुद को ‘डाक्टर’ बताकर लोगों से लाखों रूपये की ठगी करने वाले मास्टरमाईंड नाईजीरियन को उतराखंड एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि कुछ दिवस पूर्व साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन में देहरादून निवासी एक महिला ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ठग ‘डॉक्टर’ ने पीड़ित महिला को फेसबुक व व्हाटसअप के ज़रिए संपर्क कर खुद की पहचान डॉ विलियम रयकर अमेरिका में ‘डॉक्टर’ बताकर विदेश से 25 हजार यूएस डॉलर, गिफ्ट आईटम, लेडिज सामान, ब्रेसलेट ज्वैलरी और मोबाईल फोन, वॉच पर्स और कई अन्य कीमती सामान पार्सल से भेजने का प्रलोभन दिया।
पीड़ित महिला को लालच दिया गया कि कस्टम डिमार्टमेन्ट दिल्ली में पार्सल आने से पहले बैंक खाते में यूएस डॉलर को इण्डियन करेन्सी में प्राप्त व कनवर्ट करने के नाम पर एवं विभिन्न टैक्स के नाम पर कुल 13,61,700 रूपये धोखाधडी की गई।
गठित टीम द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में प्रयुक्त मोबाईल नम्बर व सम्बन्धित खातों आदि की जानकारी व तकनीकी विश्लेषण किया गया तो उक्त अपराध में संलिप्त अपराधियों का दिल्ली में मौजूद होना पाया गया।
पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास तथा तकनीकी विश्लेषण कर साक्ष्य एकत्रित करते हुये अभियोग में संलिप्त विदेशी (नाईजीरियन) को मोहन गार्डन दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 04 मोबाईल फोन, 01 लैपटॉप मय बैग व चार्जर, 02 पासपोर्ट बरामद हुये।
पूछताछ में ठग ‘डॉक्टर’ ने बताया गया कि वह भोले भाले लोगों से सोशल प्लैटफॉर्म के माध्यम से दोस्ती कर तथा विश्वास में लेकर उनके लिए विदेशी मुद्रा तथा विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की जाती है, जिसके लिये उनके द्वारा स्वयं को विदेशी नागरिक बनकर विदेश से धनराशि व विदेशी गिफ्ट भेजने का झांसा देकर भिन्न भिन्न एकाउन्ट में धनराशि जमा कराकर ठगी की गई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
भक्तों का हुजूम, जयकारों से गुंजायमान हुआ कैंची धाम
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply