Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड के 1633 हेक्टेयर जंगल ख़ाक



जून की शुरुआत से प्रदेश में जंगल जलने की घटनाओं में कमी आई है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि नवंबर 2023 से अभी तक राज्य में 1633 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। इस अवधि में राज्य की अलग-अलग जगहों पर आग के 1200 मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 12 जून के बाद प्री-मानसून की स्थिति बन सकती है। जिससे जंगलों में नमी की मात्रा बढ़ेगी। साथ ही वन विभाग के संकट का दौर भी खत्म होगा। 31 मार्च तक उत्तराखंड में जंगलों की आग का दायरा कम होने से सिर्फ 32 हेक्टेयर जंगल ही चपेट में आया था। मगर हर बार की तरह अप्रैल में वनों के सुलगने का सिलसिला तेजी से बढ़ता चला गया। जिस वजह से काफी मात्रा में वन संपदा को नुकसान भी पहुंचा।

इसके अलावा वन्यजीवों के आशियाने पर भी संकट के बादल मंडराने लग गए। क्योंकि, गढ़वाल और कुमाऊं के आरक्षित वन क्षेत्र से वन्यजीव विहार जैसे सेंचुरी और टाइगर रिजर्व एरिया तक में घटनाएं सामने आईं। अपर प्रमुख वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में सिर्फ राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में आग का मामला सामने आया। इस घटना में डेढ़ हेक्टेयर जंगल राख हो गया। ऐसे में वन विभाग को मानसून के दौर से काफी उम्मीद है। 12 से 14 जून के बीच प्री मानसून की संभावना जताई गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us