Date Filter

Uttarakhand

भगोड़ी दुल्हन समेत उत्तराखंड के तीन दुल्हे HIV संक्रमित



नकदी और क़ीमती सामान लूटने के लिए शादी रचाने वाली ‘भगोड़ी दुल्हन’ ना सिर्फ़ HIV संक्रमण का शिकार हुई बल्कि उसके संपर्क में आए उत्तराखंड के तीन ‘दुल्हे’ भी HIV संक्रमित पाए गए हैं। यह खुलासा मुज़फ़्फ़रनगर जेल में ‘भगोड़ी दुल्हन’ की मेडिकल जाँच के बाद हुआ जब एचआईवी टेस्ट पॉजिटिव पाए गए।

गिरफ्तारी के बाद, आरोपी महिला ने खुलासा किया कि उसने पांच बार ‘शादी’ रचाई है, जिसमें उत्तराखंड के तीन पुरुष भी शामिल हैं। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि राज्य के जिन तीन पुरुषों के साथ ‘भगोड़ी दुल्हन’ शारीरिक संपर्क में आई थी, वे अब एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, उधमसिंह नगर के स्वास्थ्य विभाग ने एक गैर सरकारी संगठन के सहयोग से इन लोगों का परीक्षण किया गया और अब एक एआरटी केंद्र में उनका इलाज भी शुरू हो गया है।

हालाँकि, पुलिस को संदेह है कि ऐसे और भी कई मामले हैं। संदिग्ध पुरुषों से ‘शादी’ करने वाली ‘भगोड़ी दुल्हन’ को 6 मई को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। महिला के साथ यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सक्रिय गिरोह के छह सदस्यों को भी मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया। मुजफ्फरनगर और यूपी के अन्य क्षेत्रों में शिकार ‘दूल्हों’ का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

महिला की उम्र लगभग 20 वर्ष की है जो एक आपराधिक गिरोह का हिस्सा थी जो अनजान पुरुषों के साथ ‘विवाह’ करने का स्वाँग रचकर उन्हें लूट लेती थी। संदेह से बचने के लिए गिरोह के अन्य सदस्य दुल्हन के रिश्तेदार बन जाया करते थे। यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से कई मामले सामने आने के बाद, महिला और उसकी माँ सहित गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ़्तार कर मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us