सिजेरियन के ज़रिए महिला तीन बच्चों की माँ बनी
चकराता क्षेत्र की होडा गांव निवासी एक महिला ने सिजेरियन डिलीवरी से तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। तीन बच्चों को एक साथ जन्म देने का चकराता क्षेत्र में यह पहला मामला बताया जा रहा है।
चकराता तहसील के अन्तर्गत छावनी बाजार से सटी ग्राम पंचायत मगरोली के होडा गांव निवासी महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। नवजात बच्चों के पिता सशस्त्र सीमा बल में हवलदार के पद पर तैनात हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को बीते शुक्रवार प्रसव पीडा हुई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के कुशल डॉक्टरों ने सफल सिजेरियन डिलीवरी करवाई। इसके बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, इसमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं। महिला की यह पहली डिलीवरी है।
अस्पताल में सुखद ट्रिप्लीकेट डिलीवरी का मामला मरीजों और अस्पताल स्टाफ के बीच चर्चा का विषय बना रहा। वहीं तीन बच्चों को जन्म देने के बाद परिवार सहित पूरे गाँव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने जानकारी दी कि डिलीवरी के बाद तीनों बच्चे व मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
रोज़गार आउटसोर्स एजेंसीयां युवाओं को ठग रही है: कांग्रेस
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply