नगर निगम ने EESL कंपनी से स्ट्रीट लाइट रखरखाव करार किया रद्
स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव करने में कोताही के चलते देहरादून नगर निगम ने EESL कंपनी से रखरखाव का काम वापस ले लिया है। राजधानी के सभी वार्डों में लगी करने वाली कंपनी ईईएसएल नगर निगम को महीने में लाखों रुपए का चूना लगा रही है। साथ ही शहर के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने की शिकायतें आ रही हैं।
दरअसल नगर निगम ने 2017 में ईईएसएल को पुरानी स्ट्रीट लाइटों को बदलने और नई स्ट्रीट लाइटों को लगाने के साथ ही इनके रखरखाव का जिम्मा सौंपा था, लेकिन ईईएसएल ने यह काम किसी अन्य कंपनी को सौंप दिया।
ईईएसएल भारत सरकार की ऊर्जा सेवा कंपनी में से एक है। ईईएसएल ने स्ट्रीट लाइटों को लगाने और उनके रखरखाव का कार्य अन्य कंपनी को सौंप दिया। ऐसे में धरातल पर ना, तो नई लाइटें लगी और ना ही स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का काम पूरा हुआ। जिससे क्षेत्र में सैकड़ों लाइटें खराब पड़ी हैं। करीब 15 दिन पहले नगर निगम कार्यालय पहुंचे गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने इस पर आपत्ति जताते हुए नगर निगम को फटकार लगाई थी। वहीं, उक्त कंपनी ने ईईएसएल पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है।
नगर निगम क्षेत्र में 97 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें हैं। एक लाइट को ठीक करने के लिए नगर निगम 24 रुपए के हिसाब से ईईएसएल को भुगतान करता है और नई लाइट लगाने पर 216 रुपए का भुगतान करता है। नगर निगम द्वारा इस कंपनी को महीने में 24 लाख का भुगतान किया जाता है, जबकि यह कंपनी तीसरी कंपनी को अग्रिम भुगतान करती है।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। लगातार इसकी शिकायत नगर निगम के पास पहुंच रही थी, जिससे कई बार कंपनी के अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई,लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद ईईएसएल से अब रखरखाव का काम वापस ले लिया गया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड की 1424 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply