केदारनाथ से 350 तीर्थयात्री गौरीकुंड रवाना
श्री केदारनाथ धाम से आज प्रातरू 350 तीर्थयात्रियों का जत्था श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन की देखरेख में गौरीकुंड के लिए रवाना हो गया है जबकि अभी तक 60 तीर्थयात्री हैलीकॉप्टर से शेरसी पहुंच गये।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि आज रविवार प्रातः 350 तीर्थयात्रियों के दल को श्री केदारनाथ धाम से मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी, उपजिला मजिस्ट्रेट योगेन्द्र सिंह ने पैदल मार्ग से गौरीकुंड को रवाना किया तथा 60 तीर्थयात्रियों को हैलीकॉप्टर से सेरशी रवाना करवाया। मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह केदारनाथ मंदिर से लेकर हैलीपेड पर स्वयं तीर्थयात्रियों की सहायता-मार्गदर्शन सहित रैस्क्यू कार्यों का संचालन कर रहे हैं।
तीसरे दिन भी मंदिर समिति, जीएमवीएन तथा तीर्थ पुरोहितों ने संयुक्त रूप से तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ हैलीपेड के निकट भंडारे आयोजित किये। उल्लेखनीय है कि केदारनाथ क्षेत्र के जंगलचट्टी (लिनचोली) में बुधवार 31 जुलाई बादल फटने के बाद श्री केदारनाथ धाम में मंदिर समिति ने प्रशासन के साथ ही तीर्थयात्रियों की सहायता हेतु कदम उठाये है।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना निर्बाध रूप से चल रही है। जो यात्री केदारनाथ धाम में है मंदिर की पूजाओं में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में स्थित सामान्य है।
तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि मार्ग की स्थिति ठीक होने एवं मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए यात्रा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के दिशानिर्देशन में केदारनाथ क्षेत्र में राहत तथा तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कार्य तेजी से पूरा हो रहा है सभी यात्री सुरक्षित है तथा अपने गंतव्य को प्रस्थान कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आज भी श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने जीएमवीएन तथा तीर्थ पुरोहितों के सहयोग से तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ हैलीपेड के निकट तीसरे दिन भी भंडारा आयोजित किया तथा पानी, बिस्किट तथा फल भी वितरित हुए।
श्री केदारनाथ मंदिर में शनिवार को एमआई-17 ने उड़ान भरी तथा 27 तीर्थयात्रियों को गौचर तक पहुंचाया गया वहीं केदारनाथ में मौसम बदल रहा है इसलिए हैली सेवाएं समय से नहीं चल रही हैं। इसलिए रविवार सुबह केदारनाथ धाम से 350 तीर्थयात्रियों का दल एनडीआरएफ एसडीआरएफ, एवं मंदिर समिति, पुलिस-प्रशासन की देखरेख में पैदल मार्ग से गौरीकुंड रवाना किया गया।
स्वास्थ विभाग द्वारा केदारनाथ सहित पैदल मार्ग में जगह-जगह तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की हुई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
थलीसैंण में भारी बारिश, कई मकानों को भारी नुकसान
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply