सस्ते नेपाली टमाटर उत्तराखंड के ग्राहकों की पहली पंसद
देश में आसमान छूती टमाटर की कीमतों ने उत्तराखंड के ग्राहकों को आजकल सीमा पार करके नेपाल के बाज़ारों से सस्ते टमाटरों की ख़रीदारी करने पर मजबूर कर दिया है।
पिथौरागढ़ ज़िले में भारत-नेपाल सीमा के करीब धारचूला और बनबसा के निवासी टमाटर ख़रीदने आजकल नेपाल जाते हैं, जहां भारत के मुक़ाबले टमाटर की क़ीमत आधी है। भारत में टमाटर 120 से 250 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं, जबकि इनकी कीमत ₹ 60 से 70 के बीच नेपाल के बाज़ारों में है।
मानसून के दौरान आमतौर पर भारत में सब्जियों की कीमतें बढ़ जाती हैं। इस पर गौर करते हुए पिछले कुछ वर्षों में नेपाल सरकार ने अपने किसानों को अनाज की बजाय सब्जियां उगाने के लिए प्रोत्साहित किया। अब, कई नेपाली किसान टमाटर सहित मौसमी और गैर-मौसमी सब्जियां उगाते हैं जिनकी भारतीय बाज़ार में ऊंचे दाम मिल जाते हैं।
नेपाली किसान फूलगोभी और पालक भी उगाते हैं और जब कीमत बढ़ती है तो नेपाल से भारतीय बाजारों में माल भेजा जाता है। उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ और चंपावत जिलों में सीमा पार व्यापार आम है, जो नेपाल सीमा के करीब हैं। दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे देश के बाजारों में जाने के लिए पुल पार करते हैं।
स्थानीय निवासियों के अलावा, व्यापारियों ने भी नेपाल से थोक दर पर भारी मात्रा में टमाटर खरीदना शुरू भी कर दिया है। टमाटर खरीदने के लिए भारतीयों के नेपाल जाने में विनिमय दर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नेपाली व्यापारी भारतीय रुपये में लेनदेन करना पसंद करते हैं क्योंकि इसका मतलब उनके लिए अधिक नेपाली रुपये हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मुख्यमंत्री ने आपदा राहत कार्यों की समीक्षा, व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply