Date Filter

Uttarakhand

पासपोर्ट सेवाएँ 30 अगस्त को रहेगी बंद



पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट के डेटाबेस को अपडेट किया जा रहा है और इस कार्यवाही के लिए 30 अगस्त को पूर्वनियोजित डाउन टाइम तय किया गया है। लिहाजा, इस दिन जिनके भी पासपोर्ट संबंधी अपॉइंटमेंट हैं, उन्हें नई तिथियों पर शिफ्ट किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे के मुताबिक यह एक विशाल तकनीकी अभ्यास है।

पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट सिस्टम 30 अगस्त को सभी क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों, पासपोर्ट सेवा केंद्रों, पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों समेत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून, पासपोर्ट सेवा केंद्र, देहरादून और 6 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रूड़की, और श्रीनगर में अनुपलब्ध रहेगा।

जिन आवेदकों का 30 अगस्त 2024 का अपॉइंटमेंट निर्धारित हो चुका है उनको सुगमित किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून में पूछताछः सार्वजनिक पूछताछ अपॉइंटमेंट को 05, 07 और 09 सितंबर को स्थानांतरित किया जाएगा। पासपोर्ट सेवा केंद्र, देहरादून के अपॉइंटमेंट को 07 सितंबर शनिवार को स्थानांतरित किया जाएगा। पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र, अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रूड़की, और श्रीनगर का अपॉइंटमेंट क्रमबद्ध आधार पर अगले सप्ताह में स्थानांतरित किया जाएगा।

आवेदकों को अपॉइंटमेंट के उपरोक्त पुनर्निर्धारण के बारे में उचित रूप से सूचित किया जाएगा और पहला एसएमएस 28 अगस्त 29 अगस्त की सुबह तक प्राप्त होगा। दूसरा एसएमएस पुनर्निर्धारित अपॉइंटमेंट तिथि से एक दिन पहले भेजा जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us