ग्राफिक एरा युनिवर्सिटी की महिला पदाधिकारी की अश्लील मॉर्फ वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की महिला पदाधिकारी की अश्लील मॉर्फ वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी क्लेमेंटटाउन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस रावत ने थाना क्लेमेंटटाउन पर एक लिखित प्रार्थना पत्र अज्ञात व्यक्ति के ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की पदाधिकारी की अश्लील वीडियो बनाए जाने तथा उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर दिया। जिस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
अभियोग की विवेचना के दौरान वायरल वीडियो की जांच करते हुए पुलिस ने काफी लोगों से पूछताछ के आधार पर वीडियो को वायरल करने वाले शुरुआती सोर्स की जानकारी की गई। आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर के माध्यम से जानकारी एकत्र की गई। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के दून आने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को ग्राफिक एरा गेट नंबर- 2 से एयरफोर्स की तरफ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अर्णव कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी रोड नंम्बर 17, सी-2, राजीव नगर, पो ओ. केसरीनगर थाना राजीवनगर जिला पटना बिहार हाल निवासी शिवालिक नगर सिडकुल हरिद्वार तथा हरिद्वार में एक फार्मा कंपनी में काम करना बताया गया।
कूटरचित वीडियो के संबंध में आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया गया कि कूटरचित वीडियो उसने एक ऐप के माध्यम से बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित की गई थी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
केदारनाथ की चोटियों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply