Date Filter

Uttarakhand

जनजातीय ग्रामों में लगेगा जनजाति प्रमाण पत्र वितरण शिविर



मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनजातीय समुदायों के लोगों को जनजाति प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के लिए जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में विशेष शिविर लगाए जाएं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्य करने वाले 17 विभागों को अपने नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह नोडल अधिकारी 27 सितंबर को जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित मंथन शिविर में भाग लेंगे, जहां योजना से संबंधित चर्चा और समीक्षा की जाएगी।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और विद्युतीकरण योजनाओं का 100% कवरेज सुनिश्चित करने के लिए जनजातीय बाहुल्य गांवों में शिविर आयोजित करने का निर्देश भी दिया है। इसके साथ ही, आगामी 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के शुभारंभ के अवसर पर, प्रत्येक चयनित ग्राम में जिला स्तर पर एक कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि 27 सितंबर को जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा मंथन शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी 17 विभागों को अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को योजना के समन्वय के लिए जनपद स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित करने के भी निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड राज्य में इस योजना के क्रियान्वयन हेतु 7 जनपदों के 15 ब्लॉक के 128 जनजातीय बाहुल्य गांवों का चयन किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार करना है, जिसमें बुनियादी सुविधाओं का विकास, आर्थिक सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, और स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करना शामिल है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Stay Connected With Us

Subscribe Us