Date Filter

Uttarakhand

पंद्रह अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा मुक्त हों: सीएम



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिया है कि राज्य में सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त कर दी जाएं और अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जाए। उन्होंने सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिलाधिकारियों को पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही, जो सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका भौतिक सत्यापन किया जाए और जो सड़कें अभी भी बंद हैं, उन्हें जल्द से जल्द खोला जाए। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी समाधान के लिए संवेदनशील स्थानों पर सड़कों का स्थाई ट्रीटमेंट करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वर्षा ऋतु के बाद जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को नियमित जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है ताकि इन बीमारियों से बचाव किया जा सके। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अस्पतालों में मरीजों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नगर निकायों को आंतरिक मार्गों की मरम्मत और सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य में प्राकृतिक आपदा से बचाव हेतु 427.87 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इसमें 386.87 करोड़ रुपये राज्य आपदा मोचन निधि से, 15 करोड़ रुपये राज्य सेक्टर न्यूनीकरण मद से, और 26 करोड़ रुपये राज्य सेक्टर नॉन एसडीआरएफ मद से जारी किए गए हैं। पुनर्वास और पुनर्स्थापना कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, पेयजल निगम और यूपीसीएल को कुल 95 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us