दून में GST विभाग की छापेमारी
उत्तराखंड सरकार द्वारा सिन टैक्स चोरी को लेकर सख्त रूख अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में पान मसाला, गुटखा, बीड़ी और तंबाकू में होने वाली कर चोरी के खिलाफ देहरादून जीएसटी यूनिट द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के चलते जीएसटी डिपार्टमेंट ने देहरादून राजा रोड स्थित कई गोदामों में छापेमारी की।
देहरादून के राजा रोड स्थित पान मसाला के कई गोदामों में जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर पी एस डुंगरियाल और ज्वाइंट कमिश्नर अजय सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान जीएसटी की टीम ने 50 नग पान-मसाला और गुटखा सीज किए।
सिन गुड्स वे वस्तुएं होती हैं, जो समाज के लिए हानिकारक मानी जाती हैं। जैसे पान मसाला, गुटखा, बीड़ी और तंबाकू वे वस्तुएं जो समाज के लिए हानिकारक होती हैं, उन पर लगाम लगाने के लिए इन्हें टैक्स की उच्च श्रेणी में रखा जाता है, जिसे सिन टैक्स कहा जाता है। विशेष तौर से सिन टैक्स की श्रेणी में बीड़ी, शराब, तंबाकू, कैंडीज, ड्रग्स, कोल्ड ड्रिंक, फास्ट फूड, कॉफी, चीनी और जुआ को रखा गया है।
डिप्टी कमिश्नर अजय बिरथरे ने बताया कि सीज किए गए 50 नग पान- मसाला और गुटखा में से 26 नग में की जा रही टैक्स चोरी के तकरीबन 6 लाख रुपए नियमानुसार वसूले गए हैं। उन्होंने बताया कि बचे हुए अन्य पान-मसाला और गुटखा के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है। वहीं, अगर दस्तावेज गलत पाए जाते हैं तो इन पर भी नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
रुड़की में 1822-24 क्रांति के 152 शहीदों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजली
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply