चार धाम यात्रा के लिए प्राचीन गंगा पैदल यात्रा मार्ग फिर से शुरू
पौराणिक चार धाम यात्रा मार्ग को एक बार फिर से शुरू करने की दिशा में पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम जाने के लिए प्राचीन गंगा पथ यात्रा की शुरूआत पिछले हफ़्ते के अंत में ऋषिकेश से शुरू हुई और देवप्रयाग पर समाप्त हुई।
लक्ष्मण झूला से क़रीब ढाई सौ यात्रीयों का पहला समूह अलग-अलग छोटे ग्रुप बनाकर अपने-अपने वाहनों से मोटरमार्ग के ज़रिए नंद गाँव पहुँचे और फिर गंगा नदी के किनारे बंदर चट्टी, महादेव चट्टी, ब्यास घाट से होते हुए लगभग बीस किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा देवप्रयाग पर पूर्ण हुई। पैदल यात्रा का समापन भागीरथी और अलकनंदा नदी के संगम देवप्रयाग में गंगा आरती के साथ समाप्त हुई।
प्राचीन मार्ग का एक बड़ा हिस्सा अब मोटर योग्य बन चुका है जबकि बीस किलोमीटर हिस्सा अभी भी सड़क से जुड़ नहीं पाया है। गंगा के किनारे साथ साथ बढ़ने वाला यह गंगा पैदल पथ प्रकृति, धर्म और आध्यात्मिकता का एक अद्वितीय संगम की अनुभूति कराता है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों के लिए जलपान व्यवस्था और एम्बुलेंस सेवा का इंतज़ाम भी किया। नंदगांव, सिंगटाली, महादेव चट्टी, सिमालू गांव, ब्यास घाट के विभिन्न पड़ावों पर चिकित्सा, पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों को भी तैनात किया गया था।
जिला प्रशासन को उम्मीद है कि पुराने चार धाम यात्रा मार्ग के पुनरुद्धार से दूर-दराज के गांवों और प्रकृति के साथ यात्री फिर से जुड़ पाएँगे।
गंगा पथ यात्रा मार्ग ऋषिकेश से शुरू होता है और नंद गाँव, बंदर चट्टी, महादेव चट्टी, ब्यास घाट से होकर गुजरता है। यह देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा नदी के संगम पर मिलता है, जहाँ गंगा आरती होती है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मिलेट मिशन को प्रोत्साहित करने के लिए ₹73 करोड़ रुपए की धनराशि मंज़ूरः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Latest Newst
-
उत्तराखंड के लिपुलेख से 7 साल बाद फिर शुरू होगा भारत-तिब्बत सीमा व्यापार
-
एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
-
Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy

Leave A Reply