गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि गढ़वाली फिल्म `ढोली` ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इतिहास रच दिया है। फीचर फिल्म श्रेणी में `ढोली` को सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फिल्म के लिए प्रतिष्ठित रजत कमल (सिल्वर लोटस) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही फिल्म को दो लाख रुपये की नकद राशि भी प्रदान की जाएगी।
यह पहली बार है जब किसी गढ़वाली फीचर फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस स्तर की पहचान मिली है। इस उपलब्धि से उत्तराखंड के फिल्म जगत और लोक संस्कृति से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखंडी सिनेमा और पूरे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने निर्माता एससी फार्माकेम प्राइवेट लिमिटेड, निर्देशक दिनेश पी. भोंसले, कलाकारों और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड की समृद्ध लोकभाषा, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे राज्य के युवा फिल्मकारों और कलाकारों को नई प्रेरणा मिलेगी तथा गढ़वाली सिनेमा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य की नई फिल्म नीति के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं और आने वाले समय में उत्तराखंडी सिनेमा नई ऊंचाइयों को छुएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
Latest Newst
-
एनईपी-2020 को रफ्तार, दून-कुमाऊं विश्वविद्यालय करेंगे NIRF के लिए आवेदन
-
Three-Day Viksit Bharat Campaign to Begin in Chakrata on July 21
-
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी

Leave A Reply