देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
देहरादून: देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा निर्णय लेते हुए परियोजना के तहत होने वाले पेड़ों के कटान पर फिलहाल रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी पक्षों के साथ संतोषजनक सहमति और विश्वास का माहौल नहीं बन जाता, तब तक किसी भी पेड़ की कटाई नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की प्रकृति, जनभावनाएं और विकास तीनों सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने प्रमुख सचिव और संबंधित अधिकारियों को स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरणविदों और अन्य हितधारकों के साथ दोबारा विस्तृत संवाद करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि यह परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की महत्वपूर्ण अवसंरचना योजना है, जिस पर उच्च न्यायालय के निर्देशों और सभी वैधानिक एवं पर्यावरणीय स्वीकृतियों के अनुरूप कार्यवाही की जा रही थी। परियोजना में करीब 3.5 किलोमीटर लंबे हाथी अंडरपास और छोटे वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष कल्वर्ट का भी प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन पर्यावरण और स्थानीय हितों से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि न्यायालय के आदेशों का पूर्ण सम्मान करते हुए आम जनता और विशेषज्ञों को विश्वास में लेकर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
Latest Newst
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
-
NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
-
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

Leave A Reply