Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ

रामनगर: उत्तराखंड को नई रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

रामनगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनिल बलूनी ने इसे कुमाऊं क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा पर्यटन, व्यापार, रोजगार और कुमाऊं-गढ़वाल के बीच आवागमन को नई गति देगी। उन्होंने ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन से बढ़ाकर छह दिन करने और रामनगर से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन शुरू कराने के प्रयास जारी रहने की बात भी कही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई ट्रेन से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, पर्यटकों और आम यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे उत्तराखंड में आधुनिक रेल सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है और यह नई सेवा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार सुबह 5:50 बजे रामनगर से रवाना होकर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में यह 3:55 बजे देहरादून से चलकर 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान ट्रेन काशीपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की इस रेल सेवा की मांग थी, जिसके शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
  • NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
  • SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार

Stay Connected With Us

Subscribe Us