मसूरी में ट्रैफिक सुधार के लिए नया एक्शन प्लान तैयार
उत्तराखंड सरकार ने मसूरी में ट्रैफिक समस्या को हल करने के लिए नया एक्शन प्लान तैयार किया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ बैठक कर इस योजना की समीक्षा की।
योजना के तहत शहर के बाहरी इलाकों में 28 सैटेलाइट पार्किंग स्थलों की पहचान की गई है। इन पार्किंग स्थलों से शटल सर्विस और गोल्फ कार्ट के जरिए पर्यटकों को गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। यह पहल ट्रैफिक को सुचारू बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगी।
मुख्य रूट पर शटल सेवा किनक्रेग से पिक्चर पैलेस और गांधी चौक तक शुरू की जाएगी। इस सेवा के लिए स्थानीय रिक्शा चालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही, टैक्सी सेवाओं को सुदृढ़ करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर भी जोर दिया गया है।
योजना में ट्रैफिक मॉनिटरिंग और रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराने के लिए एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने और शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के इस प्रयास से मसूरी के पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
मसूरी में शीतकालीन पर्यटन के लिए तैयारियां शुरू
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply