राष्ट्रीय खेलों का भव्य आगाज: लक्ष्य सेन सौंपेंगे पीएम मोदी को खेल मशाल तेजस्विनी
देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को इन खेलों का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन खेल मशाल `तेजस्विनी` प्रधानमंत्री को समर्पित करेंगे।
राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह को खास बनाने के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित खेल निदेशालय को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पीएम मोदी के आगमन के मद्देनज़र हर व्यवस्था को उच्चतम स्तर पर रखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 जनवरी 2025 को दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर राष्ट्रीय खेलों में उनके आगमन का निमंत्रण दिया था। अब प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासन और खेल विभाग अलर्ट हैं।
राष्ट्रीय खेलों की मशाल यात्रा 26 दिसंबर 2024 को हल्द्वानी से शुरू हुई थी। यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों से गुजरते हुए 27 जनवरी की शाम देहरादून पहुंचेगी। इसके बाद उद्घाटन समारोह में मशाल को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपेंगे।
उद्घाटन समारोह के बाद राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आर्चरी और स्क्वैश प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इन खेलों का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं।
खेल निदेशालय के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि निदेशालय भवन को पीएमओ की तरह तैयार किया गया है। अंदरूनी बदलावों के साथ इसे राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के लिए उपयुक्त रूप दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन उनके स्वागत के लिए हर पहलू पर बारीकी से काम किया जा रहा है। इस आयोजन को उत्तराखंड और देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया जा रहा है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
डोईवाला का कुख्यात चैन लुटेरा एसटीएफ के शिकंजे में
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply