Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज: चारधाम में बर्फबारी, लौटी ठंड

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब सहित चारधाम क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश के चलते राज्य में ठंड दोबारा लौट आई है।

शनिवार को बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई, हालांकि बर्फ जमने की स्थिति नहीं बनी। वहीं, केदारनाथ धाम में ताजा बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यात्रा की तैयारियों पर भी असर पड़ा है। जनपद रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश हुई है, जिससे निर्माण कार्यों में बाधा आई है।

हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी को जोड़ने वाले गोविंदघाट क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण अलकनंदा नदी पर बनाए जा रहे बेली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। जोशीमठ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और ठंड ने फिर दस्तक दी है।

केदारनाथ धाम में बर्फबारी और ठंड के चलते यात्रा मार्ग की तैयारियों में भी दिक्कतें आ रही हैं। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ, लेकिन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, खासकर बसुकेदार, जखोली और बांगर पट्टी क्षेत्रों में।

उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम में भी मौसम का मिजाज बदला रहा। शनिवार को यहां हल्की बर्फबारी हुई जिससे सुरक्षात्मक कार्य बाधित हुए। वहीं, गंगोत्री धाम में वर्षा के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी समेत तमाम क्षेत्रों में शुक्रवार रात से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा, जो शनिवार सुबह तक चलता रहा।

बदलते मौसम के कारण तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। जहां कुछ दिन पहले तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अचानक लौटे ठंडे मौसम के चलते लोग फिर से गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।

प्रशासनिक अधिकारी लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं। बड़कोट क्षेत्र में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल और उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी ने सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया था। लेकिन लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते सुरक्षा कार्यों में व्यवधान आ रहा है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us