Date Filter

Accident

टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी थार, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को गंभीर हालत में रेस्क्यू किया गया है। हादसा शुक्रवार तड़के बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग से करीब 15 किलोमीटर आगे बगवान के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार थार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गया।

यह परिवार हरियाणा के फरीदाबाद से चमोली के गौचर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वाहन में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा और क्रेन की मदद से वाहन को नदी से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू की गई महिला की पहचान अनीता नेगी के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में अनीता नेगी का बेटा आदित्य, उनकी छोटी बहन मीनू गुसाई, मीनू के पति सुनील गुसाई और उनके दो बच्चे (एक 12वीं और एक 8वीं कक्षा के छात्र) की मौत हो गई।

परिवार मूल रूप से चमोली जिले का रहने वाला है और वर्तमान में फरीदाबाद में निवास कर रहा था। जानकारी के अनुसार, यह सभी सुबह करीब 3 बजे रुड़की से रवाना हुए थे और अपनी मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे।

घटना के बाद से घायल महिला गहरे सदमे में है और कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह हादसा उत्तराखंड की खतरनाक सड़कों और तेज रफ्तार का एक और दर्दनाक उदाहरण है, जिसने एक खुशहाल परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Stay Connected With Us

Subscribe Us