Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पहलगाम आतंकी हमले के बाद राज्य में रेड अलर्ट

देहरादून: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यभर में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है और खासतौर पर चारधाम यात्रा मार्ग, प्रमुख पर्यटक स्थल और बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है।

ड्रोन से निगरानी और पुलिस बल में इजाफा
उत्तराखंड पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन निगरानी शुरू कर दी है। सीमावर्ती जिलों में चेक पोस्ट्स पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

कंट्रोल रूम से हर घंटे अपडेट
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि कंट्रोल रूम से हर घंटे की स्थिति रिपोर्ट ली जाए। CCTV के जरिए 24 घंटे निगरानी के आदेश भी जारी किए गए हैं।

चारधाम यात्रा पर विशेष सतर्कता
अगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए सभी यात्रा मार्गों पर क्यूआरटी (Quick Response Team) की तैनाती की जा रही है। मसूरी, ऋषिकेश, विकासनगर जैसे पर्यटन स्थलों पर रात्रि गश्त तेज कर दी गई है।

दून में पूरी रात सक्रिय रही पुलिस
देहरादून में एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में पूरी रात पुलिस अधिकारी सड़कों पर चेकिंग में लगे रहे। घंटाघर, आशारोड़ी, दिलाराम चौक जैसे प्रमुख इलाकों में वाहनों की तलाशी ली जा रही है। सभी थाना क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

संदिग्धों की पहचान के लिए सत्यापन अभियान
राज्य के विभिन्न इलाकों, खासकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को हर संभावित खतरे पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संसाधन तैनात किए गए हैं।

जनता से सहयोग की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Stay Connected With Us

Subscribe Us