Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड के जंगलों में भीषण आग का तांडव जारी, तीन दिन से धधक रहे हैं जंगल

बाराकोट: उत्तराखंड के जंगलों में आग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाराकोट ब्लॉक के इजड़ा, गल्लागांव और लड़ीधुरा के जंगलों में पिछले तीन दिनों से भीषण आग लगी हुई है, जिससे वन संपदा को व्यापक नुकसान पहुंचा है और क्षेत्र में धुएं का घना गुबार छा गया है।

फायर सीजन के शुरुआती दो महीने शांति से गुजरने के बाद अप्रैल में आगजनी की घटनाओं में अचानक तेजी आई है। केवल पिछले एक पखवाड़े में ही सिविल और पंचायती वनों में आग लगने की आठ से अधिक घटनाएं दर्ज की गई हैं।

तीनों प्रभावित जंगलों में चीड़ के पेड़ अधिक होने के कारण आग बेहद तेजी से फैल रही है। लड़ीधुरा के जंगल में लगी आग मंदिर की ओर बढ़ रही है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं गल्लागांव के जंगल में आग की वजह से गल्लागांव-देवली माफी मोटर मार्ग पर पत्थरों का गिरना शुरू हो गया है, जिससे राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।

दमकल विभाग और वन विभाग की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं, लेकिन दुर्गम इलाका होने के कारण उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इजड़ा गांव के जंगलों में लगी आग पर तीसरे दिन किसी तरह काबू पाया जा सका। गुरुवार को फायर स्टेशन प्रभारी जगदीश सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। टीम में फायरमैन उमेश कुमार, पूजा राणा और नीलम राणा शामिल रहे।

वहीं छनाडीणा के जंगल से लगी आग अब डोबाधुरा तक पहुंच गई है। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह और प्रकाश सिंह के अनुसार, आग लगातार जंगल में फैल रही है और जल्द से जल्द उस पर काबू पाना आवश्यक है।

प्रशासन और स्थानीय लोगों की अपील है कि लोग जंगलों में आग लगाने से परहेज करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि उत्तराखंड की अमूल्य वन संपदा को बचाया जा सके।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us