स्वास्थ्य सेवाओं को सहारा, गोल्डन कार्ड योजना के लिए 75 करोड़ की मंजूरी
देहरादून: राज्य सरकार ने गोल्डन कार्ड योजना के तहत चल रही राज्य कर्मचारी स्वास्थ्य योजना को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस योजना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सरकार ने 75 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है। यह फैसला बुधवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि वर्तमान में विभाग को अस्पतालों के 104 करोड़ रुपये के लंबित बिलों का भुगतान करना है। ऐसे में योजना की स्थिरता बनाए रखने के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी। कैबिनेट ने प्रथम चरण में 75 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।
स्वास्थ्य विभाग से यह भी कहा गया है कि वह योजना के दीर्घकालिक और स्थायी संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करे, जिसे आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।
अंशदान बढ़ाने पर भी विचार
कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के अंशदान की समीक्षा भी की गई। बताया गया कि वर्ष 2021 में तय की गई अंशदान की राशि अब अस्पतालों में उपचार खर्च के मुकाबले कम पड़ रही है। वर्तमान में कर्मचारियों को चार श्रेणियों में विभाजित कर अंशदान लिया जा रहा है, लेकिन अब यह राशि अपर्याप्त साबित हो रही है।
इस विषय पर कैबिनेट ने नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया है। साथ ही, कर्मचारी और पेंशनर संगठनों से संवाद कर उनके सुझाव लेने की बात भी कही गई है ताकि सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ एक संतुलित निर्णय लिया जा सके।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, चारधाम रूट पर मौसम का कहर – प्रशासन अलर्ट पर
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply