बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, चारधाम रूट पर मौसम का कहर – प्रशासन अलर्ट पर
चमोली/उत्तरकाशी: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में अचानक मौसम ने करवट ली और जमकर बर्फबारी हुई। नर-नारायण और नीलकंठ पर्वत शृंखला बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है, जिससे क्षेत्र में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मई के अंतिम सप्ताह में हुई इस बर्फबारी ने तीर्थ यात्रियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।
बर्फबारी के चलते ठंड का प्रकोप इतना बढ़ गया कि यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। इस अप्रत्याशित मौसम ने चारधाम यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
इधर मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 29 मई से उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो सकता है, जो आगामी दो से तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। बारिश और बर्फबारी के कारण तीर्थयात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।
प्रशासन और एसडीआरएफ हाई अलर्ट पर
चारधाम यात्रा मार्गों पर मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही जिला प्रशासन ने यात्रियों से खराब मौसम के दौरान यात्रा टालने की अपील की है। सहायता के लिए टोल-फ्री और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
भगवान कार्तिक स्वामी की ऐतिहासिक यात्रा बदरीनाथ के लिए रवाना
मौसम की प्रतिकूलता के बीच तल्लानागपुर पट्टी के क्रौंच पर्वत से भगवान कार्तिक स्वामी की ऐतिहासिक बदरीनाथ यात्रा भी आरंभ हो गई है। यात्रा पहले दिन चमोली पोखरी के समीप सतूड गांव पहुंची, जहां कार्तिक स्वामी मंदिर में भक्तों ने रात्रि विश्राम किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है।
ब्रह्म बेला में आचार्य वासुदेव प्रसाद थपलियाल और सुधीर नौटियाल द्वारा पंचांग पूजन और 33 कोटी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया, जिससे धार्मिक वातावरण और अधिक पवित्र हो उठा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Cabinet Approves Key Reforms to Boost Growth
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply