शौर्य महोत्सव में शहीदों को नमन, सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं
थराली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के थराली विधानसभा क्षेत्र स्थित चेपड़ों गांव में आयोजित शौर्य महोत्सव में प्रतिभाग किया। यह महोत्सव अशोक चक्र से सम्मानित शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस मौके पर पौधारोपण भी किया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शहीद भवानी दत्त जोशी की स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाले शौर्य मेले को अब राजकीय मेला घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार की ओर से आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।
सीएम धामी ने कहा, “शहीद भवानी दत्त जोशी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्हें भारत सरकार ने मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। हमें उनके सम्मान में आयोजित इस महोत्सव में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सेना का मनोबल पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने हाल ही में आतंकवादियों के खिलाफ किए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि अब देश आतंक के हर वार का मुँहतोड़ जवाब देगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में शहीद सतीश चंद्र के पिता महेशानंद, शहीद कृपा सिंह की पत्नी विमला देवी, शहीद हिम्मत सिंह के भाई अभय सिंह नेगी और श्रीमती सरोजनी कोटड़ी को मुख्यमंत्री ने मंच पर सम्मानित किया।
वहीं, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि राज्य सरकार केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि नीतिगत सुधारों पर भी तेज़ी से कार्य कर रही है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर उठाए गए कदमों को ऐतिहासिक बताया।
थराली में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना पर भी मुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी जताई और इसे घोर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में तीन इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
शौर्य महोत्सव एक ओर जहां शहीदों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक बना, वहीं मुख्यमंत्री की घोषणाओं से क्षेत्रवासियों में उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का देहरादून दौरा, किसानों से की मुलाकात
Latest Newst
-
SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund

Leave A Reply