उत्तराखंड कैबिनेट: सत्र, शिक्षक भर्ती और स्वच्छता मिशन को हरी झंडी
देहरादून/हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को देहरादून में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वहीं, हरिद्वार में सीएम घोषणाओं की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई गई।
कैबिनेट के प्रमुख फैसले:
1. विधानसभा मानसून सत्र: सत्र आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। सत्र की तारीख और स्थान निर्धारित करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया।
2. विशेष शिक्षक सेवा नियमावली 2025: नई नियमावली को मंजूरी दी गई और 135 नए पद सृजित किए गए।
3. पंचायती राज रिपोर्ट: एकल मंत्रिमंडलीय समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
4. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-3: कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग को सौंपी गई।
हरिद्वार में अधिकारियों को फटकार:
मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में देरी पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे ने विकास भवन में समीक्षा बैठक की। बैठक में अधूरी पड़ी 218 घोषणाओं को लेकर नाराजगी जताई गई।
सबसे ज्यादा घोषणाएं अधूरी:
लोक निर्माण विभाग – 55 घोषणाएं
शहरी विकास विभाग – 28 घोषणाएं
सीडीओ ने सभी संबंधित विभागों को तत्काल कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि आगे कोई भी घोषणा लंबित रही तो जिम्मेदारी तय की जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Crash: Canal Mishap Kills Newborn, 3 Others
Latest Newst
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में 30 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
-
उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
-
पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन

Leave A Reply