हरेला पर्व: देहरादून में नगर निगम लगाएगा एक लाख पौधे
देहरादून: उत्तराखंड की हरियाली और परंपरा के प्रतीक हरेला पर्व 2025 को इस बार नगर निगम देहरादून विशेष रूप से मनाने जा रहा है। पर्व के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहरभर में विशाल पौधरोपण पखवाड़ा चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत एक लाख पौधों को रोपने का लक्ष्य तय किया गया है।
इस अभियान के तहत शहर की लगभग 60 हजार वर्ग मीटर भूमि को हराभरा बनाने की योजना है। पौधरोपण दो प्रमुख श्रेणियों में किया जाएगा—नगर निगम की खाली सरकारी जमीन और शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे।
नगर निगम की 54,000 वर्ग मीटर से अधिक भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। इस बार पौधों की जीवित रहने की दर बढ़ाने के लिए जापानी मियावाकी तकनीक को अपनाया जाएगा, जिसके तहत 42,000 पौधे रोपे जाएंगे। निगम की खाली जमीन पर कुल 67,000 पौधे लगाए जाएंगे।
वहीं, 6,850 वर्ग मीटर सड़क किनारे हरियाली अभियान चलाया जाएगा, जहां 23,000 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें 16,000 छोटे पौधे और 6,000 से अधिक मध्यम आकार के पौधे शामिल हैं।
इसके अलावा, 10,000 से 15,000 पौधे शहर के विद्यालयों व अन्य संस्थानों के सहयोग से लगाए जाएंगे। नगर निगम ने इस बार एक लाख पौधों का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य रखा है।
इस अभियान के लिए वन विभाग से पौधों की आपूर्ति की जाएगी, जिससे स्थानीय जलवायु के अनुकूल पौधों का चयन किया जा सकेगा। यह पहल हरेला पर्व की पारंपरिक भावना के साथ-साथ देहरादून में हरित क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में भी एक अहम कदम है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
CM Dhami Seeks ₹4,915 Cr Aid from PM Modi for Mahakumbh, State Projects
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply