जनपद स्तर पर डेंगू नियंत्रण की रणनीति तय – डॉ. धन सिंह रावत
राज्य में डेंगू की रोकथाम को लेकर सरकार ने कमर कस ली है। प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने डेंगू व चिकिनगुनिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे जनपद स्तर पर माइक्रोप्लान तैयार कर कार्य करें। इसके साथ ही उन्होंने रेखीय विभागों से समन्वय बनाकर डेंगू संभावित एवं प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा।
डॉ. रावत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी निजी अस्पतालों को डेंगू मरीजों के आंकड़े भारत सरकार के IDSP पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने होंगे। इसकी नियमित मॉनिटिरिंग संबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों द्वारा की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राज्य में संचालित निजी पैथोलॉजी लैब केवल भारत सरकार द्वारा अधिकृत टेस्ट किट का ही उपयोग करें, और इस संबंध में सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी दिशा-निर्देश जारी करें।
बैठक में बताया गया कि डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए राज्यभर में कुल 220 वालंटियर्स की तैनाती की गई है। इनमें देहरादून में 140, हरिद्वार में 40, नैनीताल में 20, जबकि ऊधमसिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल में 10-10 वालंटियर्स सक्रिय हैं। आवश्यकता अनुसार इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।
डॉ. रावत ने डेंगू के दृष्टिगत संवेदनशील पांच जनपदों – देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल – के मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनजागरूकता अभियान को तेज करें और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में वॉलंटियर्स की टीमें भेजी जाएं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक राज्य में डेंगू के 12 केस सामने आए हैं, जो केवल देहरादून के दो निजी अस्पतालों में चिन्हित किए गए हैं। राज्य के किसी भी सरकारी अस्पताल में फिलहाल डेंगू का कोई मामला दर्ज नहीं है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Preserving Humanity Remains Essential in the Age of AI: DG Information
Latest Newst
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक
-
उत्तराखंड में 27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल
-
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
-
Uttarakhand Records 24% Rise in SGST Collection
-
Global Experts Discuss Future of Electoral Observation in Dehradun
-
दिल्ली लाठीचार्ज की गूंज उत्तराखंड तक, कई शहरों में छात्रों का विरोध प्रदर्शन
-
मानव-वन्यजीव संघर्ष में बहादुरी दिखाने वालों को राज्य सम्मान: सीएम धामी
-
Uttarakhand STF Busts Interstate Cyber Fraud Racket, Two Arrested
-
उत्तराखंड में हर मानसून सड़कें बेहाल, स्थायी समाधान का इंतजार

Leave A Reply