सॉफ़टवेयर इंजीनियर को लुटेरी दुल्हन ने लूटा
बैंगलुरु में ब्रिटेन की एक सॉफ्टवेयर कम्पनी में काम करने वाले इंजीनियर को एक लुटेरी दुल्हन ने एक करोड़ दस लाख रूपए लूट लिए। असल में एक 41 वर्षीय व्यक्ति SAP सॉफ्टवेयर सीखने के लिए बेंगलुरु आया था और उसने एक वैवाहिक वेबसाइट पर पंजीकरण कराया। वेबसाइट के ज़रिए इंजीनियर की एक महिला से दोस्ती हो गई और मोबाइल नंबर साझा होने के साथ-साथ संदेशों का आदान-प्रदान हुआ।
व्हाइटफिल्ड क्राइम पुलिस के अनुसार, बैंगलुरु के केआरपुरम में रहने वाले सॉफ़्टवेयर इंजीनियर से आरोपी महिला ने शादी करने में रुचि बताई। महिला ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह अपनी मां के साथ रहती है। पुलिस में दायर शिकायत के अनुसार 12 जुलाई को आरोपी महिला ने इंजीनियर को फोन पर मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देते हुए 1,500 रुपये उधार मांगे। उसके दो दिन बाद आरोपी महिला ने रात करीब 12 बजे वीडियो कॉल के ज़रिए पीड़ित इंजीनियर से संपर्क किया और वीडियो कॉल के दौरान कपड़े उतारने लगी।
इसी बीच आरोपी महिला ने गुप-चुप कॉल रिकॉर्ड करने के बाद धमकी देते हुए इंजीनियर को क्लिप भेजी और अपने माता-पिता के साथ साझा करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने दो बैंक खातों और चार मोबाइल नंबरों पर ₹ 1,14,00,000 रुपये से अधिक ट्रांसफर कर दिए।
पीड़ित इंजीनियर को महिला के असली नाम का पता उसके खातों में पैसे डालने के बाद चला। आरोपी महिला की मांगें बढ़ती चली गई जिसके कारण इंजीनियर पुलिस के पास पहुंचा। नतीजतन, पुलिस महिला के खाते में मौजूद 84 लाख रुपये फ्रीज कराने में कामयाब रही। पुलिस की तफ़तीश जारी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
SelaQui International School hosts Model United Nations
Latest Newst
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Leave A Reply