Date Filter

Uttarakhand

गढ़वाल-कुमाऊँ में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना को मिली रफ्तार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊँ मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित शिव कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 108 थाली ज्योति का प्रज्ज्वलन कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊँ अंचल सदियों से धर्म और अध्यात्म का केंद्र रहा है। मानसखंड मंदिर माला मिशन, गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं से देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिल रही है।

उन्होंने बताया कि दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज की स्थापना की गई है और सरकार देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान व मूल स्वरूप की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us