PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड एसटीएफ ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत प्रेमनगर से विक्रांत कश्यप (29) को पकड़ा, जो सैन्य और संवेदनशील सरकारी ठिकानों की लोकेशन व वीडियो पाकिस्तान भेज रहा था। उसके पास से अवैध पिस्टल, कारतूस, स्प्रे पेंट और मोबाइल बरामद हुआ।
जांच में सामने आया कि वह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पाक नेटवर्क के संपर्क में था और शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी कर जानकारी साझा कर रहा था। उसे “तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान” के नाम से दीवारों पर पेंटिंग कर दहशत फैलाने के निर्देश भी मिले थे।
एसटीएफ के अनुसार, उसे नेपाल के रास्ते दुबई भेजने और पैसे देने का लालच दिया गया था। मामले में केंद्रीय एजेंसियों के साथ जांच जारी है।
PM दौरे को देखते हुए देहरादून में बहुस्तरीय सुरक्षा लागू कर दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी व चेकिंग तेज कर दी गई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
Latest Newst
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण
-
NABARD Marks 45 Years of Rural Development in Uttarakhand
-
SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब

Leave A Reply