हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
हल्द्वानी: गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात करीब 10 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने फ्लाईओवर पर मौजूद चार युवकों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया, स्कूटी उसके नीचे दब गई और स्कॉर्पियो का एक पहिया उखड़कर दूर जा गिरा।
मृतकों की पहचान 17 वर्षीय राहुल राजपूत, 25 वर्षीय शिवम, 20 वर्षीय अंशु आर्य और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा के रूप में हुई है। चारों आपस में दोस्त थे। उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां राहुल, शिवम और अंशु को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि आदित्य ने देर रात दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार हादसे वाली स्कॉर्पियो में ज्योलीकोट स्थित नैंसी कॉन्वेंट के निदेशक डॉ. संजय सिंह सवार थे, जबकि वाहन उनका चालक पहदान खान चला रहा था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। राहुल की बहन भाई को बचाने की गुहार लगाती रही, जबकि शिवम के परिजन भी सदमे में थे।
हादसे की वजह को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पुलिस ने किसी भी दावे की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि फ्लाईओवर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
No Previous Post
-
Next Post
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Latest Newst
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Leave A Reply